अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारी का विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। फूल माला के साथ नगर पंचायत कर्मचारियों ने कस्बा का भ्रमण किया।
कैलाश यादव जीयनपुर नगर पंचायत में नायब राजस्व मुहर्रिर के पद पर वर्ष 1988 में नियुक्त हुए जिनका मंगलवार को जीयनपुर नगर पंचायत कार्यालय पर सेवानिवृत्त के पश्चात भव्य रुप से विदाई समारोह आयोजित किया गया कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व भगवत गीता की पुस्तक भेंट की इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने उनकी कार्यकुशलता व मृदुभाषिता की प्रशंसा की और अन्य कर्मचारियों को इससे सीख लेने की प्रेरणा दी वही नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि कैलाश यादव की कार्यनिपुणता व प्रेरणा की कमी बराबर खलेगी। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय के दर्जनों कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। वही सेवानिवृत्त कर्मचारी कैलाश यादव को माल्यार्पण के साथ नगर पंचायत जीयनपुर के मुख्य मार्ग पर लेकर भ्रमण किया। इस दौरान नगर पंचायत के सैकड़ों की संख्या में लोगों भावभीनी विदाई दी। जिसमें मुख्य रुप से बाबू एकलाख अहमद, राजू यादव, रामजन्म, मुन्ना यादव, वेदप्रकाश जायसवाल, राहुल कुमार, आलोक सिंह , चंदन,मेलहु यादव,आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान