लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कस्बा देवगांव की रहने वाली एक महिला के लापता होने पर परिजनों ने काफ़ी खोजबीन के बाद पुलिस से गुहार लगायी है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कस्बा की रहने वाली तहरुन निशा पत्नी स्व.हनीफ 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे से अचानक गुम हो गई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन काफी खोजबीन के बाद जब महिला की कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों द्वारा स्थानीय थाने में उनके लापता होने की सूचना दी है। इसके बाद पुलिस हरकत में आयी और महिला की जानकारी के साथ उसके लापता होने का पोस्टर जारी कर खोजबीन शुरू कर लोगों से भी खोजबीन में मदद करने की अपील की है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद