जनपद निवासी फहमी बने टैंगो गणराज्य के राजदूत

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले के शिबली गांव निवासी और वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी सैयद रजी हैदर फहमी को टैंगो गणराज्य में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। जैसे ही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें राजदूत नियुक्त किया और इसकी खबर उनके गांव और शुभचिंतकों को हुई, हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया।
सैयद रजी अहमद फहमी का जन्म शिबली गांव में हुआ था। इनके पिता गुलाम हुसैन रोजीरोटी के सिलसिले में कोलकाता चले गए और वहीं बस गए। इनकी शिक्षा-दीक्षा कोलकाता में हुई। कोलकाता में शिक्षा ग्रहण करने के बाद वे मुंबई अनुसंधान विभाग में कार्यरत हो गए। 1994 में विदेश मंत्रालय में शामिल हुए और देश विदेश में भारतीय दूतावासों में कार्य किया। वर्ष 2021 से वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट और वीजा डिवीजन में निदेशक के पद पर कार्यरत रहे।
इनकी कार्यकुशलता, योग्यता और दूरदृष्टि को देखते हुए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें टैंगो जैसे महत्वपूर्ण गणराज्य में भारत का राजदूत नियुक्त किया है। टैंगो अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक स्वतंत्र गणराज्य है।
सैय्यद रजी हैदर फहमी की शादी फूलपुर तहसील के कंदरी गांव निवासी और फातिमा हिंद गर्ल्स कालेज के प्रबंधक सैयद आफताब हुसैन की पुत्री गुलनाज फातिमा के साथ हुई है। इनके तीन बच्चे हैं जो कि चिकित्सक हैं। हिंद गर्ल्स कालेज के लिपिक और सैयद रजी हैदर फहमी के साले सैयद वसीम हैदर ने बताया कि हमें गर्व है कि हमारा रिश्तेदार भारत देश के लिए विदेश में कार्य कर रहा है।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *