फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा स्थित कैफ़ी आज़मी पायनियर स्कूल में बुधवार को परीक्षा फल व अंक प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट नंबर लाने वाले छात्र छात्राओं को मेडल व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के संगठन महामंत्री अनुपम, उपसभापति उत्तर प्रदेश चीनी मिल ऋषिकांत राय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डा. मोहम्मद अजीम उपस्थित रहे।
ऋषिकांत राय ने कहा कि स्कूल में इस प्रकार का आयोजन कर परीक्षाफल वितरण करने से अन्य छात्र-छात्राओं में उत्साह के साथ साथ अच्छे नंबर लाने की उनके अंदर सकारात्मक सोच की भावना जागृत होती है। अंत में विद्यालय के प्रबंधक अंशुमान जायसवाल ने कहा कि शिक्षा शिक्षक और शिक्षार्थी यह तीनों एक दूसरे के पूरक हैं। इसके बिना शिक्षा का विकास होना असंभव है।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, कोतवाल सच्चिदानंद यादव, मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिंद, विद्यालय के प्रिंसिपल सोनू ठाकुर, सुनील प्रजापति, प्रतीक जायसवाल, आशीष मद्ध्ेशिया, कमला प्रसाद, चंद्रकांत, निगार, दीपक आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय