फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहां बाजार में स्थित विनायक प्राइवेट आईटीआई कालेज में छात्र छात्राओं को टैबलेट, लैपटाप कालेज के प्रबंधक सुजीत सिंह की अध्यक्षता में दिया गया। टैबलेट व लैपटाप पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी लालमन यादव कोटेदार ने छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण के दौरान कहा कि छात्रा-छात्राएं टेबलेट का प्रयोग शिक्षा के लिए करें। प्रबंधक सुजीत सिंह ने कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट, लैपटॉप वितरण कर डिजिटल बनाना चाहती है, जिसका उद्देश्य है कि आज के इस कंपटीशन के युग में छात्र छात्राएं डिजिटल होकर आगे बढ़े। इसका सकारात्मक प्रयोग कर अपना भविष्य तय करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से योगेंद्र पांडेय, अरविंद प्रसाद, अमरीश मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव