फूलपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। इस्लाम मेमोरियल एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट व भारतीय दिव्यांग सेवा समिति ने जन सहयोग से कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दिव्यांगों व ज़रूरतमन्दों को कम्बल वितरित किया गया। साथ ही संस्था द्वारा गरीबों, दिव्यंग जनो के कल्याण व उनके अधिकार के लिए जागरूकता का भी आयोजन किया गया।
बुधवार को कस्बे में उक्त आयोजन के जरिए वक्ताओं ने गरीब दिव्यांग उन्मूलन के बारे में अपने अपने विचार भी रखे। इस मौके पर लगभग तीन सौ से अधिक लोगों को कम्बल वितरित किया गया। इस आयोजन में सबके सहयोग के लिए संस्था के अध्यक्ष रफीक ने सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर यशवंत यादव, डॉ.राशिद, अजीत कुमार, मोहम्मद दानिश (रूमी), अबु जैश अंसारी, विजय कुमार यादव, शनि सिंह, मो.फारूक़, मो.अकरम, साजिद नेता, मोख्तार अहमद, डा.राजेन्द्र प्रसाद, डा.अज़ीम, मोअज्जम अलीज, विनोद, बाबू राम गुप्ता, साकिब, अरमान हारून आजमी आदि उपस्थिति रहे। संचालन नसीम साज ने किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय