लकी ड्रा में उपहार पाकर खिल उठे चेहरे

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पालिका बिलरियागंज अंतर्गत गुलवा गौरी, सदर बाजार स्थित स्टार टीवीएस एजेंसी पर आयोजित लकी ड्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। दिवाली पर्व के अवसर पर अक्टूबर से दिसंबर तक टीवीएस वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को दिए गए कूपनों का बृहस्पतिवार को उनके सामने लकी ड्रा कराया गया।
मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे द्वारा लकी ड्रा संपन्न कराया गया तथा एनटार्क 150सीसी और आर्बिटर ईवी स्कूटी की लांचिंग भी की गई। प्रथम पुरस्कार विजेता एकलाख अहमद को टीवीएस एक्सेल 100 बाइक, द्वितीय पुरस्कार विजेता विशाल विश्वकर्मा को वाशिंग मशीन, तृतीय पुरस्कार विजेता सोहराब को टीवी, चतुर्थ विजेता को मोबाइल और पंचम विजेता को रूम हीटर प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य उपभोक्ताओं को भी विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया। उपहार पाकर विजेताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर अबुल फैज, पूर्व प्रधान अतीक अहमद, बाबू जावेद, हाफिज फैसल, जावेद, शौकत, पूर्व प्रधान नसीम, शकील अहमद खान सहित शोरूम स्टाफ सूरज विश्वकर्मा, प्रियंका शुक्ला, रोशनी सिंह, मोहम्मद ताहा, उमर अहमद, शाह आलम मौजूद रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *