किसान संघ सक्रिय न होने से हो रहा शोषण

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के स्व.केएन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगीतपुर में भारतीय किसान यूनियन भानु बरसाना मथुरा द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में किसान संघ सक्रिय न होने के कारण यहां के किसानों का शोषण किया जाता है। साथ ही भारतीय किसान यूनियन भानु संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया गया। सर्व सम्मति से नए पदाधिकारियों का भी चयन किया गया जिसमें आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष के लिए देवेश कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पद के लिए उमेश कुमार उपाध्याय, मंडल महासचिव अनिल कुमार चौबे आजमगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष पद के लिए दारा सिंह को जिला अध्यक्ष चुना गया। सभापति वर्मा को जिला उपाध्यक्ष, आशुतोष सिंह को अयोध्या मंडल प्रमुख महासचिव, रामेष्वर सिंह को मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अयोध्या गोपाल सिंह को जिलाध्यक्ष अयोध्या अरविंद मौर्य को जिला उपाध्यक्ष अंबेडकर नगर चुना गया। सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का विद्यालय प्रबंधक राणा रुद्र प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य सीमा मौर्या ने अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर के सम्मानित किया। इस अवसर पर गायक कलाकार अजय मिश्रा, दयानंद शुक्ला, रवि सिंह, भावना वर्मा, कविता तिवारी, अंकिता राय चौधरी, ममता आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *