फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सभागार में शनिवार को वयोबृद्ध ग्राम प्रधान लल्लन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। ग्राम प्रधानों ने एक स्वर से ब्लाक के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नाना प्रकार के शोषण की बात संघ अध्यक्ष अमित यादव के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानों का शोषण और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
प्रधानो ने आरोप लगाया कि ब्लाक मुख्यालय आने पर ब्लाक में न पानी पीने की ब्यवस्था है, न शौचालय की। एक महिला शौचालय बना है उसमें प्रायः ताला बंद रहता है। इस भीषण गर्मी में बैठने की कोई ब्यवस्था नहीं। क्षेत्र पंचायत सभागार में भी ताला बंद रहता है। ग्राम प्रधान डारीडीह राम अवध यादव ने खण्ड विकास अधिकारी पर आरोप लगाया कि मनरेगा द्वारा कच्चा कार्य कराने के लिए आईडी फारवर्ड कराने से पहले पैसों की डिमांड की जाती है। न देने पर आईडी फारवर्ड नहीं की जाती है। इस बात का समर्थन प्रधान कुशलगांव अरविन्द जायसवाल, प्रधान प्रतिनिध जोमा अखिलेश यादव, शेखबलिया शहजेरपुर आदि ने किया। प्रधान संघ अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि अब प्रधान किसी प्रकार का किसी को कोई शुल्क न दें। खण्ड विकास अधिकारी से वार्ता करने के बाद समस्या का निदान नही हुआ तो जिले के उच्चाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रधानों की समस्या रखी जायेगी। किसी भी हाल में प्रधानों का शोषण उत्पीड़न और सम्मान के साथ किसी प्रकार समझौता नहीं किया जाएगा। अगर फिर भी समस्या का निदान नही हुआ तो अगली बैठक में विचार विमर्श के बाद अगली रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर प्रधान अंजर, महताब अहमद, जमशेद, अखिलेश, बबलू, राज बहादुर, अंकुर यादव, राम सिंगार यादव, पूर्व अध्यक्ष राम आसरे, लख्खीलाल, राम अवतार, वृजभान, शकुंतला, शिव कुमारी आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय