अटल और मालवीय का जीवन अनुकरणीय: शर्मानंद पांडेय

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व पंडित अटल बिहारी वाजपेयी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती आजमपुर स्थित दुबे सभागार में मनाई गई। इस दौरान पुष्प अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए दर्जनों असहायों में देरशाम कम्बल वितरित किया गया। अध्यक्षता पंडित रमेश पांडेय व संचालन पंडित चन्द्रजीत तिवारी ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष पं. शर्मानन्द पांडेय ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के जीवन का हर क्षण और शरीर का कण-कण मां भारती की सेवा में समर्पित रहा। उनका जीवन अनुकरणीय आदर्श पाठ है। उन्होंने राजनीति में आदर्श स्थापित करते हुए सनातन एवं भारतीय संस्कृति की विचारधारा को आगे बढ़ाया। जिलाध्यक्ष पं.अभिषेक पांडेय ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं राष्ट्र कवि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में पूरा देश मना रहा है। उन्होंने परमाणु परीक्षण करके और पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का परिचय कराया। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष पं. अश्वनी दुबे व प्रदेश संगठन महामंत्री पं.अशोक तिवारी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पं.बंशीधर पाठक, डा.पं. एचएन पाठक, प्रदेश सचिव पं. सौरभ उपाध्याय, हरीश पाठक, दीना मिश्र, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीया पांडेय, रागिनी तिवारी, सुनीता उपाध्याय, किरन तिवारी, प्रतिमा पांडेय, आलोक पाठक, श्रीराम मिश्रा, हरिगोविन्द तिवारी आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने चौक स्थित बिहारी जी के मंदिर में पं.मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाया। अध्यक्षता पं.प्रभाशंकर त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद पाठक पूर्व प्रवक्ता एसकेपी आजमगढ़ ने कहा कि ब्राह्मण को शुद्ध शाकाहारी होना चाहिए। ब्राह्मण एक जाति नहीं बल्कि एक विचारधारा होती है। ब्राह्मण की पहचान उसके तप, ज्ञाप एवं विद्वता से होती है। विशेष अतिथि शंभूनाथ त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण जातिवादी नहीं बल्कि समाजवादी होता है। जिलाध्यक्ष गोरखनाथ शुक्ल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सबको आगे आना पड़ेगा तब ही देश, समाज व राष्ट्र का भला होगा। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी, हर्ष तिवारी, भोलानाथ तिवारी, आकाश चतुर्वेदी, विपुल दूबे, विनोद, अवधेश आदि मौजूद रहे। संचालन राम प्रकाश ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *