ध्वजारोहण में अनुपस्थित रहे अधिशाषी अभियंता

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देश मंे पन्द्रह अगस्त व 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। संवैधानिक पदों पर आसीन अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र गीत गाते है ध्वज को प्रणाम करते हैं। पर कुछ अधिकारी आज भी राष्ट्रीय पर्व के दिन भी उदासीन अपने कर्तब्यों का निर्वहन नहीं करते। ऐसा ही एक मामला गणतन्त्र दिवस पर देखने को मिला। विद्युत बितरण खण्ड फूलपुर के अधिशाषी अभियंता फूलपुर हरीश प्रजापति ध्वजारोहण के समय अनुपस्थित रहे। ध्वजारोहण का कार्य उपखण्ड अधिकारी बिद्युत फूलपुर भूप सिंह ने किया।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *