उत्कृष्ट छात्र यश तिवारी को किया गया सम्मानित

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यश तिवारी को उत्कृष्ट छात्र का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में गायन प्रतियोगिता में अंशी राय और संजना चौहान, भाषण प्रतियोगिता में प्राजंलि त्रिपाठी, निबंध लेखन प्रतियोगिता में सिद्धि राय और यश तिवारी तथा खेलकूद प्रतियोगिता में अदिति मौर्य, सृष्टि यादव और अथर्व त्रिपाठी सहित अन्य विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को मोटिवेशनल संबोधन देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और शिक्षा के महत्व को समझने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथियों में रवि दीक्षित, विद्यालय के भूतपूर्व छात्र हिमांशु राय (मैनेजर डाटा साइंस, पुणे) तथा आनंद राय (जीएसटी इंस्पेक्टर, आजमगढ़) उपस्थित रहे। संचालन हीरालाल गौड़ ने किया।
विद्यालय के प्रबंधक राजेश राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वेद प्रकाश राय, रविंद्र नाथ तिवारी तथा शिक्षकों में मनोज प्रजापति, शिवम, राजेश सिंह, सुषमा पांडे, विनीता राय, प्रीति सिंह, फिरदौस, कहकशा, रेखा, रश्मि, दीपिका, सोनू और गिरजानंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *