आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में देवगांव के युवाओं का शानदार प्रदर्शन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजमगढ़ आर्म रेसलिंग संगठन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में देवगांव के युवाओं ने उच्च स्तरीय प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले देवगांव के खिलाड़ियों को देवगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में विजय यादव पुत्र बाबूनाथ यादव निवासी गिरधरपुर देवगांव; सत्यम यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी गुलरिया देवगांव; धीरज यादव पुत्र सूर्यबली यादव निवासी गुलरिगंज देवगांव; तथा राज प्रजापति पुत्र पंचम प्रजापति निवासी मिर्जापुर देवगांव शामिल रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि देवगांव के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ऐसे खिलाड़ी आगे चलकर जिले और प्रदेश स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने युवाओं से खेलों के प्रति निरंतर मेहनत और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रवीण यादव, वीरेंद्र यादव, सच्चिदानंद यादव, सूर्य प्रताप यादव, प्रधान राम नवल यादव आदि उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *