आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को राष्ट्र व देश प्रेम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य में स्कूली बच्चों सहित समाजसेवी, राजनीतिक दल, अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए हैं।
मुबारकपुर प्रतिनिधि के अनुसार सबा कान्वेंट स्कूल मुबारकपुर के प्रांगण से स्कूली छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। स्कूल के सभी बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, घर-घर तिरंगा, हर-घर तिरंगा, आजादी का उत्सव मनाएंगे, हर-घर तिरंगा फहराएंगे के नारों से कस्बा देश भक्ति के रंग में डूब गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व स्कूल के प्रबंधक अफरोज अहमद व प्रधानाचार्य शगूफा नाज कर रहे थे। यह तिरंगा यात्रा स्कूल प्रांगण से शुरू होकर रोडवेज होते हुए कस्बे के विभिन्न गलियों से गुजर कर पुनः वापस सबा कान्वेंट स्कूल प्रांगण में आकर समाप्त हो गई। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य अंसर नेयाज़ी, कविता सुब्बा, सीमा राय आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
भदुली संवाददाता के अनुसार आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर माडर्न पब्लिक स्कूल व इण्टर कालेज भदुली के छात्र, छात्राओं ने गाजे बाजे के साथ तिरंगा रैली निकाल कर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। रैली विद्यालय से निकल कर मजार तक गयी। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर धनंजय यादव, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव, प्रधानाचार्य सूरज पाठक सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।
रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को 10 किमी लंबी बाईक तिरंगा रैली निकली जो खालिसपुर, अदरसपुर कोटिला, चेकपोस्ट होते हुए रानी की सराय थाने तक पहुंची। इस दौरान सभी वाहनो पर तिरंगा लगे रहे और राष्ट्रीय जयघोष भी होते रहे। ग्राम प्रधान जाहिद खां के नेतृत्व में निकली बाइक तिरंगा रैली में जीतेन्द्र जैसवार, रियाज़ुद्दीन, समाजसेवी प्रमोद कुमार, राजेश चौहान, हवलदार चौहान, अरविन्द यादव, मिर्जा आदिल आदि मौजूद रहे। बाइक रैली मे सिरसाल, खालिसपुर, अदरसपुर समेत कई गावांे के युव़ाआंे ने हिस्सा लिया।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव