स्वर्णप्राशन की एक-एक बूंद अमृत समान गुणकारी: डा. डीडी सिंह

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी में देसी नुस्खों से तैयार स्वर्णप्राशन नामक औषधि की व्यवस्था की गई है। द्रव्य रूप में उपलब्ध इस औषधि की एक-एक बूंद बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाएंगी। यह औषधि हर माह पुष्य नक्षत्र में दी जा रही है।
शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डा. डी.डी. सिंह ने बताया कि छः माह से लेकर सोलह वर्ष तक के बच्चों के बार-बार बीमार होने का कारण उनकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता है। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होता है। विटामिन डी व खून की कमी हो जाती है। लंबाई पर असर पड़ता है। डॉ. डी.डी. सिंह के यहां पिछले चार वर्षों से स्वर्णप्राशन की खुराक पिलाई जा रही है। उन्होने बताया कि शहद व देसी घी में स्वर्ण के नैनो पार्टिकल के साथ कुछ बल व बुद्धिवर्धक बूटी मिलाकर स्वर्णप्राशन औषधि तैयार की गई है। यह बच्चों के लिए काफी लाभकारी है। स्वर्णप्राशन से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है। ऐसे बच्चे जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, उन्हें चाइल्ड केयर क्लिनिक में प्रत्येक पुष्य नक्षत्र को स्वर्णप्राशन का सेवन कराया जा सकता है।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *