फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नारी शक्ति वंदन कार्यशाला के मद्देनजर बुधवार को ब्लाक सभागार में स्वयं सहायता समूह, एनजीओ व अन्य कामकाजी आदि से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने पीएम मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम देखा। कार्यशाला में महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी जुटीं रही।
मुख्य अतिथि अरुण कांत यादव एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष अध्यक्ष भानु चौहान ने कहा कि विधानसभा व संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति के प्रति अपनी प्राथमिकता जता दी है। महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण, उज्ज्वला, पीएम आवास, निःशुल्क बिजली कनेक्शन जैसी योजनाएं समर्पित हैं। अब वक्त आ गया है कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नारी शक्ति वंदन अभियान चलाकर महिलाओं के बीच जाकर संवाद करें।
पूर्व विधायक अरुण कांत यादव ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग का सम्मान के साथ-साथ सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ काम कर रही है। इसी नारे के साथ काम करने का ही परिणाम है कि सभी विपक्षी पार्टियां सिमट गयी हैं। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन पर जनता को विश्वास नही हो रहा है, क्योंकि उनके नेतृत्व क्षमता पर जनता को विश्वास नही है। स्वयं सहायता समूह सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहीं महिलाओं की टोली के साथ चाय पर चर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित करने हैं। इस मौके पर नागेंद्र यादव, डा.प्रमोद, गोविंद यादव, शारदा शरण पाण्डेय, गोपाल, सिरिन फातिमा, सौरभ, हरिश्चंद, राजेश, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय