आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव थाना क्षेत्र के पल्हना निवासी रूबी किन्नर ने फर्जी किन्नरों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी।
किन्नर रूबी का आरोप है कि उसके क्षेत्र में विपक्षी त्रिभुवन राम पुत्र मल्हर राम, सुनील, अनिल, शंकर, अमित राम पुत्रगण त्रिभुवन राम, पंकज गोंड़ पुत्र भिक्खी गोंड़, सौरभ गोंड़ पुत्र पंकज गोंड़, अंशु सिंह पुत्र स्व.सुरेंद्र सिंह निवासी तरवां सरैया, ओमकार सिंह उर्फ मटरू सिंह पुत्र स्व.भोला सिंह, दुर्गविजय सिंह उर्फ दरोगा सिंह पुत्र स्व.सुदर्शन सिंह बीते दो नवम्बर को तरवां पुल पर पहले से घात लगाकर बैठे थे। विपक्षियों द्वारा उसके ऊपर धारदार हथियार व लाठी डंडा से हमला कर दिया गया। उसे मरा समझकर घटना स्थल से फरार हो गये। सूचना पर उसकी टीम के अन्य किन्नर तरवां थाने पर पहुंचे और घटना से थानाध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। त्रिभुवन राम एक फर्जी किन्नर है। इसकी जांच कर विपक्षियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया जाय।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार