सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के फरीदुनपुर गांव निवासी मनोज यादव 30 वर्ष पुत्र राजमणि की रविवार की देर शाम गाजीपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी।
मनोज यादव बिहार जिले के बक्सर में चौसा पावर प्लांट में इंजीनियर के पद पर थे। अपनी बाइक से बक्सर जा रहे थे जैसे ही गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के मरदह, 6 लाइन पर पहुंचे। पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क किनारे गिर गए। गश्त में जा रहे थाना मरदह गाजीपुर पुलिस ने इंजीनियर के मोबाइल फ़ोन से उनके घर वालों को फ़ोन किया तो घर वालों को जानकारी हुआ। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जिला अस्पताल गाजीपुर में भर्ती कराएं जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में बड़ा था। दो वर्ष की पुत्री अनन्या है। पत्नी उदय लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *