मंदुरी एयरपोर्ट की परिधि से हटायें जायेंगे अतिक्रमण

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र में मंदुरी एयरपोर्ट परिधि में मानक के विपरित नवनिर्मित मकान व अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व टीम ने स्थान चिन्हित किया, राजस्व टीम ने 38 स्थानों को चिन्हित किया। मानक के विपरीत नवनिर्मित स्थाई व अस्थाई मकान हटाए जाएंगे।
आजमगढ़ एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना के तहत उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को उपजिलाअधिकारी अतुल गुप्ता ने नायब तहसीलदार रणजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मंदुरी एयरपोर्ट की परिधि में मानक की विपरीत नवनिर्मित अस्थाई व अस्थाई निर्माण को हटाने के लिए टीम गठित कर भेजा। जिसमें शुक्रवार को देर शाम तक राजस्व निरीक्षक समुद्री राम लेखपाल शिव सहाय चौहान, सुरेश यादव, विजय वर्मा ने घंटों मस्कत कर मंदुरी एयरपोर्ट की परिधि में मानक के विपरित अस्थाई रूप से निर्मित 38 स्थानों को चिन्हित किया। वहीं गदनपुर हिच्छनपट्टी में नवनिर्मित मकान की सूची तैयार की गई। जिसमें ज्ञानमती की बाउंड्रीवाल, राज नारायण का दो मंजिला मकान, कुसुम की बाउंड्री वॉल, राजेश की बाउंड्री वॉल वहीं कंधरापुर क्षेत्र में बृजराज की पक्की दीवाल चिन्हित की गई कुल अस्थाई व अस्थाई 38 स्थानों को चिन्हित कर सूची तैयार कर उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गई। एयरपोर्ट के मानक के विपरीत अस्थाई रूप से निर्मित मकान शासन के द्वारा त्वरित रूप से हटाया जाएगा वहीं अस्थाई मकान को नोटिस देकर शासन के द्वारा हटाने का कार्य किया जाएगा विदित हो मंदुरी एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू करने के लिए उड्डयन विभाग के द्वारा अनुमति मिलने के बाद शासन ने मंदुरी एयरपोर्ट की परिधि से मानक की विपरीत नवनिर्मित निर्माण हटाने का कार्य किया जाएगा।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *