बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में बुद्धवार को अधिशाषी अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बाजार में सड़क के किनारे हो रहे अतिक्रमण को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बाजार के व्यापरी वर्ग ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
अधिशाषी अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ल ने लोगो को सम्बोधित करते हुये कहा कि बाजार में नये चौक से लेकर कासिमगंज बाजार तक सड़क के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ बाजार के दुकानदारो, ठेले खमोचे द्वारा जो अतिक्रमण किया गया है। जिसको 25 अप्रैल तक सभी लोगो द्वारा हटा लिया जाय। अगर लोग अतिक्रमण को नहीं हटाते है। तो उनके खिलाफ अभियान चला कर कड़ी कारवाही की जायेगी। बता दे बाजार के पुराने चौक, बाजार खास और कासिमगंज में आये दिन जाम की समस्या होने से लोगांे को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, पूर्व चेयरमैन मो आरिफ खान, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, विशाल जायसवाल, अमित गुप्ता, नखडू सोनकर, विनय मद्देशिया आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र