रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना क्षेत्र के बेलइसा में एडीए की टीम के साथ पुलिस ने मंडलायुक्त के आदेश पर अतिक्रमण खाली कराया। बेलइसा में एडीए की भूमि पर गोविंद दूबे द्वारा अतिक्रमण किया गया था। मामला मंडलायुक्त के यहां चल रहा था। मंडलायुक्त के अतिक्रमण मुक्त निर्देश पर थाना पुलिस के साथ शनिवार को भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान राजस्व टीम भी थी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा