मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सठियांव ब्लाक के ग्राम सभा सिकन्दरपुर के राजस्व ग्राम इब्राहिमपुर में नाले पर अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उक्त ग्राम सभा में देवस्थान से लालजीत व राम अधार के घर से होते हुए रास्ता दयालापट्टी गूजरपार को जाता है। यह आरसीसी मार्ग है। इसके बगल में पक्का नाला बना हुआ है। नाले और आरसीसी मार्ग पर एक व्यक्ति ने निजी शौचालय बना लिया है जिससे पानी के बहाव बाधित होने से पानी मार्ग पर जमा हो गया है। इस रास्ते से बहुत से गांवों के लोगों का आना जाना होता है। गांव के राम आधार, रामबचन, विनोद, शम्भू, राम अवध आदि ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव