वेतन भुगतान को लेकर रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन

शेयर करे

बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खण्ड कोयलसा में मनरेगा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में रोजगार सेवकों ने ज्ञापन कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी एडीओ आईएसबी केके उपाध्याय को सौंपा।
अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि पिछले चार माह से रोजगार सेवक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सहित विकास खंड के अन्य पदों के कर्मचारियों का वेतन का भुगतान नहीं किया गया जिससे हम कर्मचारी बहुत आहत हैं। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री होली से पहले ही कर्मचारियों को वेतन देने का ऐलान कर रहे थे वहीं होली बीतने के बाद भी हमारे वेतन का भुगतान नहीं किया गया। विकास खंड में कार्यरत कर्मचारियों का पिछले 4 महीने से भुगतान न होने से कर्मचारी भुखमरी के कगार पर आ गये हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह से शिक्षामित्र और अनुदेशक के वेतन में वृद्धि की गई है उसी तरह से हम कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि होनी चाहिए। अन्यथा हम रोजगार सेवक अपनी मांग को लेकर सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। सरकार शोषण की प्रवृत्ति अपना रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन भी नहीं किया जा रहा है। सरकार को समान वेतन नीति लागू करनी चाहिए।
इस मौके पर अखिलेश कुमार, सूर्यभान, मनीष, प्रदीप, इंद्रेश, सरिता, सुनीता, वीरेंद्र, ललित, निरुपमा, संदीप, मालगोबिंद, सुरेंद्र, प्रियंका, लल्लन, सिरताज, सदानंद, रंजन, शुभम, किरण आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *