आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह के नेतृत्व में पुरानी पेंशन शंखनाद रैली का आयोजन किया गया। यह रैली डीएवी इंटर कॉलेज से होते हुए ठंडी सड़क दीवानी कलेक्ट्री कचहरी विकास भवन तक गयी। शिक्षक संघ, कर्मचारी संघ, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ एवं अलग-अलग संघ के लोगों ने इस रैली में भाग लिया।
प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि हमारे हक की लड़ाई पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए। बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन है जिसे सांसद विधायक ले रहे हैं जो की सभी कर्मचारियों को मिलना चाहिए। इसके लिए जो भी संघर्ष करना पड़ेगा हम लोग करते रहेंगे अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे। इस रैली के दौरान एक ही नारा पुरानी पेंशन बहाल हो हमारा, आजमगढ़ के साथियों ने ठाना है पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे पुरानी पेंशन हक है हमारा यह हमारे बुढ़ापे की लाठी है। इस हक की लड़ाई के लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। हम सरकार के सामने अपनी मांगों को रखते रहेंगे। 2024 के पहले यह बहाल हो जानी चाहिए।
जिलाध्यक्ष ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ सीपी यादव ने कहा कि 22 ब्लॉक के अध्यक्ष अपने साथियों के साथ शंखनाद रैली में शामिल हुए। लगभग 4000 कर्मचारियों के साथ हम अपने हक की लड़ाई के लिए लड़ रहे हैं। रैली में महामंत्री रामदरश यादव, जिलाध्यक्ष बसंत कुमार बौद्ध, महामंत्री नवीन कुमार चतुर्वेदी, जिला महामंत्री ओंकार नाथ, मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष जिलाजीत राय, संजय सोनकर, ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रताप यादव, अखिलेश कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, दिवेश कुमार यादव, नंदलाल चौहान, सुभाष चंद्र यादव, राकेश यादव, वीरेंद्र कुमार वर्मा, दीपक सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमाार