आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी ने शनिवार को आदर्श नगर पंचायत जीयनपुर में ठंड से बचाव हेतु बनाए गए रैन बसेरा स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रैन बसेरा मे तकिया, कंबल, गद्दे की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। वित्तीय नियमों के शत प्रतिशत अनुपालन के साथ आवश्यक सामानों की खरीदारी करने का निर्देश दिया। साथ ही रैन बसेरे में आई कार्ड के साथ कर्मचारियों को ड्यूटी पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर को निर्देश दिया कि बेडशीट साफ एवं सूती कपड़े का रखें। उन्होंने कहा कि तकिया, कंबल, गद्दे की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि तत्काल कोटेशन लेकर आवश्यक सामानों की खरीदारी सुनिश्चित कर ली जाए। वित्तीय नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन खरीदारी में सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि रैन बसेरे में गर्म पानी एवं अलाव की भी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। रैन बसेरे में एक कर्मचारी की तैनाती सुनिश्चित करें, जो अपनी आईकार्ड के साथ ड्यूटी पर उपस्थित रहे। यदि कोई केयरटेकर रखा जाता है तो वह भी अपने आईकार्ड के साथ रैन बसेरा स्थल पर उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि दो से तीन दिन के अंदर जो भी आवश्यक व्यवस्थाएं हैं, उसको पूर्ण कर लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार, उप जिला अधिकारी सगड़ी, तहसीलदार, बीडीओ आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल