सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य पर जोर

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक दीनानाथ ने कहा कि समाज को कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति और सनातन परंपरा को और अधिक सशक्त बनाने की जरूरत है। समाज का हर वर्ग अपना है, इस भाव को जागृत करना समय की मांग है।
उन्होंने कहा कि घरों में अंबेडकर, संत रविदास, सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों के चित्र होने चाहिए। स्वधर्म और संस्कृति की मर्यादा का पालन करने से ही समाज उन्नति की ओर बढ़ेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्पणा सिंह ने कहा कि हिंदू संस्कृति समावेशी है और समाज को आचरणशील बनना होगा। उन्होंने कहा कि बहनों में संस्कारों का विकास आवश्यक है। धर्माचार्य आत्मानंद ने वेदांत दर्शन पर प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज के संरक्षण और संवर्धन पर बल दिया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज और सरस्वती शिशु मंदिर हनुमानगढ़ी लालगंज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *