पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे के स्थानांतरण होने पर गुरुवार को उनका माल्यार्पण कर भाव भीनी विदाई दी गयी।
पुलिस विभाग में तेज तर्रार छवि की पहचान रखने वाले रत्नेश दुबे ने पवई के थानाध्यक्ष के रूप में कम समय में ही क्षेत्र की जनता में अमिट छाप छोड़ते हुए अपराधियों में दहशत पैदा कर दिया था। यही नहीं आमजन भी उनके पास जब फरियाद लेकर आते थे तो वे उनकी शिकायतों के निस्तारण में पूरी गंभीरता दिखाते थे। 31 अक्तूबर को उनका स्थानांतरण अन्य थाने पर हो गया। जिस समय श्री दुबे का स्थानांतरण हुआ वे अवकाश पर थे। गुरुवार को जैसे ही वे अवकाश से थाने पर पहुंचे क्षेत्र के तमाम लोग थाने पर पहुंच कर उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण तिवारी, जितेंद्र शुक्ला, अवनीश सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, नरसिंह, शशिकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- नरसिंह