मार्टीनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा क्षेत्र मार्टीनगंज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर में विद्यालय के कर्मठ एवं मृदुभाषी प्रधानाध्यापक शफीक अहमद को सेवानिवृत्ति के पश्चात भावभीनी विदाई दी गयी। उपस्थित लोगों ने उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें अंग-वस्त्रम भेंट किया। साथ ही विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
विदाई समारोह में मुख्य रूप से वार्ड सभासद मृतुन्जय सिंह और वरिष्ठ शिक्षक नेता रणन्जय सिंह उपस्थित रहे। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को विद्यालय के लिए एक स्वर्ण युग बताया, जहां उन्होंने शिक्षा के स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापिका सुषमा यादव, सहायक अध्यापक जीत बहादुर यादव, उदयराज प्रजापति, अजीत शर्मा, जयप्रकाश यादव, शिक्षा मित्र सुनीता यादव, सोचन यादव एवं सहायक अध्यापिका साधना यादव आदि उपस्थित रहीं। अंत में शफीक अहमद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के प्रति उनका लगाव सदैव बना रहेगा और यहां से मिली यादें उनके जीवन की पूंजी होगी।
पवई प्रतिनिधि के अनुसार शिक्षा क्षेत्र पवई के प्राथमिक विद्यालय रामपुर कलां में प्रधानाध्यापक छोटे लाल कनौजिया एवं सहायक अध्यापक अशोक कुमार दूबे के एक साथ सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सहायक अध्यापक अभिनव त्रिपाठी की अध्यक्षता में विद्यालय के स्टाफ ने सेवानिवृत्त दोनों अध्यापकों को गीता, अंग वस्त्र और घड़ी, मिष्ठान देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ पवई के अध्यक्ष हरिप्रसाद सिंह, पवन सिंह, प्रतिमा त्रिपाठी, मंजू लाल, इंदू सिंह, पूजा पांडे, जालंधर मौर्या, अतुल कुमार सिंह, महेंद्र दूबे आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी/नरसिंह