सेवानिवृत्त चकबंदी अधिकारी को दी गयी भावभीनी विदाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चकबंदी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की तरफ से सेवानिवृत सहायक चकबंदी अधिकारी राम अवतार यादव की विदाई समारोह पूर्वक नेहरू हाल में की गयी। मुख्य अतिथि आजाद भगत सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा तथा मुख्य राजस्व अधिकारी विनय गुप्ता उपस्थित थे। अध्यक्षता बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा किया गया। अतिथियों ने सेवानिवृत्ति उपसंचालक चकबंदी द्वारा कम समय में किए गए कार्यों की सराहना किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप सिंह ने भी उनकी सराहना की। कार्यक्रम अध्यक्ष ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत सिंह बंदोबस्त अधिकारी, जितेंद्र सिंह, सोमेश नाथ पांडे, वासुदेव, धीरेंद्र शुक्ला, सूर्य प्रकाश यादव, राधेश्याम वर्मा, चंद्रधर, संजय दुबे, प्रदीप दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, धीरज सिंह, सत्येंद्र मिश्र, रमेश यादव, चकलाल यादव, राहुल पाल आदि उपस्थित थे। संचालन विवेक श्रीवास्तव सहायक चकबंदी अधिकारी मऊ द्वारा किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *