माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर स्थित जनता इंटर कालेज में रविवार को सेवानिवृत कर्मचारी बांके लाल यादव को समारोह पूर्वक विदाई दी गयी। वे 1992 से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। उन्होंने अपने कार्यों से सभी शिक्षक व कर्मचारियों का मन मोह लिया था। मृदुभाषी व्यवहार कुशल बांकेलाल यादव ने बड़े ही शालीनता ईमानदारी एवं मेहनत के साथ इतनी लंबी सेवा विद्यालय में पूरी की। समय से ड्यूटी पर उपस्थित होकर दिए गए सभी दायित्वों का निर्वाहन करते रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जावेद अहमद अंसारी ने उन्हें माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। तत्पश्चाप विद्यालय के सभी अध्यापकों एवं कर्मचारी के साथ-साथ प्रबंधक अंबिका यादव ने भी विदाई दी। सभी ने कहा कि बांके लाल यादव का कार्यकाल अति उत्तम रहा है जिसे आदर्श के रूप में याद रखा जाएगा। लोगों ने उनके दीर्घायु होने एवं बचे हुए जीवन काल को अच्छे से गुजरने व सदैव स्वस्थ रहने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। लिपिक प्रशांत कुमार यादव ने कहा कि श्री यादव का और मेरा साथ 2003 से रहा। आज इनका साथ छूट रहा है मुझे बहुत कष्ट है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी व अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह