आजमगढ़़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता जनता पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है इसी क्रम में सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में पद एवं जिम्मेदारियां दी जा रही है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल के निर्देश् पर अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िला अध्यक्ष इश्माइल फारूकी द्वारा एमामुद्दीन मंदे को ज़िला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आजमगढ़ बनया गया। एमामुद्दीन मंदे पूर्व ज़िला अध्यक्ष हरेन्द सिंह व देवेंद्र सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा के करीबी बताये जा रहे है। एमामुद्दीन मंदे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने हम जैसे कायकर्ता को जो जिम्मेदारी दी है हम पूरी निष्ठा पूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगें। पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुचाने का कार्य करेगें। पार्टी द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनओं को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करेगें।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार