पात्र गरीबों को नहीं मिल रहा आवास

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकासखंड के हैदरपुर खास हरिजन बस्ती में कई लोगों ने पात्र होते हुए भी आवास न मिलने की शिकायत की है। लोगों का मानना है कि कई वर्षों से टूटी फूटी झोपड़ी में रह रहे हैं लेकिन अभी तक आवास नहीं मिला।
गांव निवासी मंजू पत्नी राममिलन, इशरावती पत्नी महिंद्र, राकेश पुत्र बद्री आदि लोगों ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से इसी तरह झोपड़ी में रह रहे है अभी तक आवास नहीं नसीब हुआ और न ही जांच अधिकारी तथा सर्वे टीम कभी गांव में आई। पात्र होने के बावजूद भी हम लोगों को आवास योजना से वंचित रखा गया है। वहीं पीड़ित पात्र महिला मंजू पत्नी राममिलन ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा आवास के नाम पर पैसे की मांग की जाती है इसलिए हम लोगों को आवास नहीं नसीब हुआ। इस संदर्भ में ग्राम प्रधान रमाकांत यादव ने बताया कि महिला द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से निराधार है। महिलाओं द्वारा अभी तक फार्म ऑनलाइन नहीं कराया गया। गांव में मात्र 5 लोगों का आवास आया हुआ है जिन लोगों का आवास नहीं आया है उनका फार्म भरकर उन्हें आवास दिया जाएगा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *