पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारक कोटे की दुकान से खरीदेंगे तिरंगा

शेयर करे

सृष्टिमीडिया फ़ूलपुर (आज़मगढ़)। आजादी के पछत्तरवे वर्ष गांठ पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जा रहे पन्द्रह अगस्त आजादी का पर्व मनाये जाने को लेकर बृहद रूप से तैयारियां चल रही है।

अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी जिसमें हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बानाने के लिए चर्चा की गयी। ग्राम पंचायत अधिकारी प्रधानों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देश दिया गया। जिससे की हर घर में तिरंगा को आसानी से पहुंचाया जा सके। इसी क्रम में आपूर्ति विभाग द्वारा कोटेदारों को निर्देश दिया गया कि सभी लोग राष्ट्रीय आजीविका मिशन ब्लाक कार्यालय से झंडा लेकर गाव में ग्रामीणों में वितरण करें जिसका शुल्क पच्चीस रुपये लेकर राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यालय में जमा करें। जिसके तहद कोटेदारों का जमावड़ा ब्लाक मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यालय पर लगा रहा। पलिया अदायी के कोटेदार अशोक कुमार मानपुर के कोटेदार मनोज कुमार ऐसे ही सग्रामपुर बूढ़ापुर बदल सहीत दर्जनों अन्य गावो के कोटेदार झंडा प्राप्त करने के लिए ब्लाक पर जमे रहे। इन कोटेदारों ने बताया कि गांव के पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारकों में पच्चीस रुपये लेकर तिरंगा देना है जो अपने घरों पर लगाएंगे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *