टूटे खंभों के सहारे हो रही विद्युत आपूर्ति

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र में टूटे खम्भो के ऊपर लटकते विद्युत तारों के सहारे बिद्युत आपूर्ति हो रही है। सड़क किनारे स्थित इन बिद्युत खम्भों से दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
नगर पंचायत फूलपुर के ताज कटरा के पास ट्रक में तार फंसने के कारण तनाव से बिद्युत पोल सड़क पर गिर गया जिससे 13 वर्षीय बालिका घायल हो गयी थी। घटना के बाद उच्चाधिकारियों से जर्जर तार खम्भों सहित केबल बदलने की माग की गई परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। उच्चाधिकारी निरीक्षण के दौरान बिद्युत सब स्टेशन क्षेत्र में तार खम्भो इंसुमेन्ट आदि की कमियों को दूर नहीं करा पा रहे हैं जिससे आम बिद्युत उपभोक्ताओं को समस्या हो रही है। बिद्युत तार टूटने ट्रांसफार्मर आदि में त्रुटि होने पर घण्टो बिद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। गांव को छोड़े ये खम्भे नगर के मुख्य चौक के आसपास लगे हैं। इन्हें नही बदला जा रहा है। इस सम्बंध में उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत जल्द गावों में ट्रांसफार्मर और तार बदले जायेगे। शेष कमियों को दूर करने के लिए डिमांड पत्र जिला मुख्यालय भेजा गया है। स्टोर से सामाग्री प्राप्त होने पर कमियों को अतिशीघ्र दूर किया जाएगा।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *