विद्युत पोल और पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति एवं आवागमन बाधित

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अम्बारी में बारिश होने के कारण विद्युत पोल और पेड़ सड़क पर गिर गया। विद्युत पोल और पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति एवं आवागमन भी बाधित हो गयी। लोगो ने उच्चाधिकारियों से तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल किये जाने की मांग किया है।
बारिश होने से अम्बारी के फूलपुर रोड पर पांडेय के पूरा जाने वाले रोड के बगल स्थित टॉवर के पास सूखा पेड़ गिर गया। सूखा पेड़ गिरने से विद्युत पोल भी गिर गया। इस पोल के गिरने से झटका लगने के कारण फूलपुर रोड पर भी दूसरा पोल गिर गया जिससे अम्बारी के पांडेय के पूरा जाने वाला मार्ग बाधित हो गया। पोल गिर जाने से अम्बारी पांडेय का पूरा, मुस्तफाबाद की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गयी है।
ईदगाह-लाहिडीह मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तेज हवा और बारिश के कारण एक विशाल पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस घटना से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं प्रधान राम चन्दर बिन्द, लक्ष्मी कांत पांडेय, अतुल यादव, अनिल पांडेय, राजकुमार बिन्द, शिवम पांडेय आदि ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल किया जाने की मांग उच्चाधिकारियों से किया है।
जेई फूलपुर मनीष कुमार का कहना है कि विद्युत पोल आजमगढ़ से मंगाया जा रहा है। मंगलवार तक विद्युत पोल लगवा कर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *