विद्युत कर्मियों ने दी आरपार लड़ाई की चेतावनी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आवाहन पर जनपद के विद्युत कर्मचारी अवर अभियंता एवं अभियंता अधिकारियों का कार्य बहिष्कार शनिवार को पांचवें दिन भी जा रही रहा। कार्य बहिष्कार के कारण विद्युत उपकेंद्रों पर वसूली नहीं हो पायी एवं सप्लाई भी बाधित रही।
आंदोलनकारी विद्युतकर्मी 15 सूत्री मांगों चेयरमैन को हटाने तथा उच्च प्रबंध के भ्रष्टाचार की जांच, विद्युत परिषद का पुनः गठन निजीकरण बंद करने, संविदा कर्मियों की नियमित नियुक्ति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली आदि को लेकर संयोजक प्रभु नारायण पांडेय के संचालन में धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर प्रदेश सरकार न्याय संगत मांगों को पूरा नहीं करती है तथा उत्पीड़न बंद नहीं करती है तो ट्रांसमिशन पावर हाउस एवं 33 केवी के पाली में कार्यरत कर्मचारी भी पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे और आरपार की लड़ाई लड़ंेगे। इस अवसर पर सैयद मुनव्वर, शत्रुघ्न यादव, धर्मू यादव, राजविजय यादव, ईं.संदीप प्रजापति, राजनारायण सिंह, आरपीएस यादव, निखिल शेखर सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, आशीष सिंह, मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *