फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरकार द्वारा विद्युत विभाग में फील्ड में कार्य कर रहे विद्युत लाइनमैनो की सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए सुरक्षा किट प्रदान करने का निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम में प्रबन्धक पावर कारपोरेशन निगम लि. वाराणसी द्वारा दिये गए निर्देश में फूलपुर बिद्युत सब डिवीजन क्षेत्र के समस्त 16 विद्युत केंद्रों के अवर अभियंताओं की बैठक की गयी। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत फूलपुर ने सरकार से प्राप्त विद्युत सुरक्षा किट का वितरण किया गया। उच्चाधिकारियांे के निर्देश का अनुपालन करते हुए फूलपुर में स्थापित विद्युत केंद्र पर एसडीओ भूप सिंह एवं अवर अभियंता मनीष कुमार ने लाइनमैनो को सुरक्षा उपकरण सौंप कर अपने अपने फीडर पर जाने का आदेश दिया।
उपखण्ड अधिकारी विद्युत फूलपुर भूपसिंह के निर्देश पर सुदनीपुर गद्दोपुर बरईपुर उपकेंद्र के लाइनमैनो को वर्दी, हेलमेट, दस्ताने के साथ पट्रोलिंग को निकले। एसडीओ फूलपुर भूप सिंह ने कहा कि वर्षा ऋतु है, वर्तमान में जल जमाव व अन्य कारणों से विद्युत आपूर्ति के दौरान खम्भो आदि में करेंट उतरने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लाइनमैन अपने सुरक्षा उपकरण को पहन कर अपने को सुरक्षित रखते हुए तकनीकी कमी दूर करें। अब सुदनीपुर के लाइनमैन सुरक्षा किट में मिले उपकरण को पहनकर कार्य करेंगे।
इस अवसर फूलचंद यादव, रमाकान्त, राजकुमार, अंगद, कलीम, सिकन्दर सहित अन्य लाइनमैन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय