भाजपा मंडल अध्यक्षों का चुनाव सम्पन्न

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पांच मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया गया जिसमें आजमगढ़ नगर अध्यक्ष के रूप में मृगांक शेखर सिन्हा तथा गुर्जरपार का रामनरेश चौहान को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। उसी कड़ी में अरविंद प्रजापति को सठियांव मंडल अध्यक्ष बनाया गया। प्रेमभूषण सिंह को जीयनपुर मंडल अध्यक्ष तथा सुभाष सिंह को जहानागंज का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। जनपद के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों तथा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने अपने पद का सही निर्वहन करने को कहा।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *