दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के कोर्रा घाटम पुर निवासी राम उजागिर (62) बृहस्पतिवार को लगभग दो बजे दिन में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदर पुर बरौली आरामशीन के पास सड़क पार करते समय अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फूलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे रेफर कर दिया आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में राम उजागिर ने दम तोड़ दिया। घटना के समय राम उजागिर अपने पड़ोसी प्रमोद के साथ बाइक पर दुर्वासा अपने रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। बाइक प्रमोद चला रहा था। सदर पुर बरौली आरा मशीन के पास राम उजागिर को शौच लगी तो प्रमोद ने गाड़ी रोक दी इस दौरान वह सड़क पार करके उस पार जाने लगे इस बीच दुर्वासा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गये। राम उजागिर मजदूरी करता थे। मृतक की पत्नी श्यामा देवी ने फूलपुर कोतवाली में बाइक चालक के खिलाफ़ तहरीर दी है। राम उजागिर दो लड़का एक लड़की का पिता है। इस घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *