पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम सभा सुलेमापुर में रविवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनो पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए जिसमें एक व्यक्ति के सिर में चोट लग जाने के कारण मौत हो गयी।
सुलेमापुर ग्राम सभा में जियालाल गौड़ 58 वर्ष पुत्र ईश्वरदीन आयु दूसरी तरफ सुक्खू गौड़ पुत्र जयराम के बीच किसी ज़मीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। खेत को काटने को लेकर शाम को दोनों पक्ष एक बार फिर मारपीट पर आ गये जिसमें जियालाल गौड़ पुत्र ईश्वरदीन की सिर पर चोट लग जाने से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था जिसके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी हेतु प्रयत्नशील है।
रिपोर्ट-नरसिंह