सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, एक घायल

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरहा कोठी अहरौला थाना क्षेत्र व हाल पता ग्राम कंधरापुर थाना कंधरापुर निवासी राम प्रकाश उपाध्याय मंगलवार को अपने समधी चंद्र प्रकाश उपाध्याय के साथ मोटरसाइकिल से गोविंद साहब दर्शन करने गए थे। दर्शन कर वापस आते समय अतरौलिया थाना क्षेत्र के महादेवपुर अंडरपास के समीप तेज रफ्तार मैजिक ने मोटरसाइकिल सवार दोनों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों खाई में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को नजदीकी अमर शहीद राजा जय लाल सिंह सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया जहां डाक्टरों ने घायल रामप्रकाश उपाध्याय पुत्र बलराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र नीरज उपाध्याय ने अतरौलिया थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे पिताजी गोविंद साहब दर्शन करके घर वापस जा रहे थे की अनियंत्रित तेज रफ्तार एक स्कूल की मैजिक ने टक्कर मार दी जिससे उन्हें काफी चोटें आई और उनकी मौत हो गई। तत्पश्चात मैजिक एक झोपड़ी में पलट गई और चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल की मैजिक दुर्घटना के बाद एक झोपड़ी में पलट गई। संयोग अच्छा था कि स्कूल मैजिक में कोई भी बच्चा नहीं था नहीं तो मंजर कुछ और ही होता।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *