बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कप्तानगंज थाना के रानीपुर गांव निवासी जगदीश सिंह उर्फ करिया सिंह 50 वर्ष पुत्र स्व. राम सूरत सिंह रविवार की सुबह घर से चाय पीकर निकले। गांव से बाहर जाकर एक पेड़ के सहारे रस्सी से लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
इस संबंध में परिजनों ने बताया कि एक साल पहले रोहतक में सेटरिंग का काम करते थे। विगत एक साल से घर पर रहते थे। जगदीश सिंह उर्फ करिया सिंह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके पास एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी अर्चना ने बताया कि सुबह चाय पानी पीकर दरवाजे की साफ सफाई किए। जानवरों को चारा पानी डाला। इसके बाद घर से निकल गए। दोपहर एक बजे हम परिवार वालों को सूचना मिली कि पेड़ के सहारे लटक कर फांसी लगाकर जान दे दी है। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कप्तानगंज विवेक कुमार पांडेय मय हमाराह पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि कोई समस्या नहीं थी किस कारण से आत्महत्या कर ली, कुछ कहा नहीं जा सकता। इस संबंध में कप्तानगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असली कारण का पता चल पाएगा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह