नये प्रतिष्ठान का ईजा महासचिव ने किया उद्घाटन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर स्थित मवेशी खाना मेन रोड न्यू फुट वियर जोन का उदघाटन आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पाण्डेय एवं वसीम उर्फ़ पप्पू पेजर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर साहित्यकार संजय कुमार पाण्डेय ने प्रोपराइटर अभिषेक राय एवं नदीम शेख़ को नवरात्र एवं रमज़ान के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी और कहा कि इस प्रतिष्ठान के खुलने से क्षेत्र वासियों को उचित मूल्य पर सामान मिलेगा। इस अवसर पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पूर्वांचल महामंत्री नूरुलऐन फ़िरोज़ी, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष विवेकानंद पाण्डेय, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला कोषाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, मोहम्मद यासिर पेन्ड्रा, भोला त्रिपाठी, अहमद, नईम अहमद, अबु बकर, अफाक़ अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *