आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि सक्रिय गैंग लीडर अपराधी अभियुक्त एहसान कसाई पुत्र हारून कसाई, निवासी मुडियार, थाना फूलपुर, जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए गोवध एवं पशु तस्करी जैसे जघन्य अपराध कारित कर रहा है। जिससे जनमानस में सम्प्रदायिक तनाव व्याप्त है। इस गैंग के क्रिया कलापों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (पशुतस्कर गैंग) किया गया है। यह गैंग “एहसान” गैंग के नाम से जाना जायेगा। इसका कोड “डी- 100” होगा। उन्होंने बताया कि इस गैंग के असहद पुत्र अबरार अहमद निवासी नेवादा थाना फूलपुर, लालमुहम्मद उर्फ लल्लू पुत्र हाजी हसन निवासी मुड़ियार थाना फूलपुर, रामप्रीत पुत्र राम किशोर निवासी टिकरिया थाना फूलपुर व अशोक कुमार पुत्र स्व.गोला राम निवासी जगदीशपुर थाना फूलपुर सदस्य हैं।
रिपोर्ट- प्रमोद कुमार यादव