आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरकारी स्कूलों में निरंतर घट रही संख्या से आहत प्रयास सामाजिक संगठन लगातार शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य बच्चों में शिक्षण सामग्री बांटकर कर रहा है। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा शनिवार को अहिरौला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय देवहट्टा में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बच्चों में स्कूली बैग और फल का वितरण किया गया।
संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं और उनकी शिक्षा पर विशेष बल दिए जाने की जरूरत है। फल का वितरण संगठन के पदाधिकारी हनुमान जी के सौजन्य से हुआ। कार्यक्रम के अंत में आर्थिक रूप से कमजोर महिला को इस भीषण गर्मी में संगठन के पदाधिकारी नरेंद्र भाई निक्कू द्वारा एक पंखा भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं एवं प्रयास संस्था के पदाधिकारी उपस्थिति रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार