निजामाबाद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सोमवार को महा कवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध कि 79वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र नाथ मिश्र के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकारों ने हरिऔध की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। संघ जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
वीरेन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि महा कवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की लिखी सैकड़ों कविताओं को कक्षा एक से लेकर एमए तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है। पूरी दुनिया में लोग उनको जानते हैं लेकिन निजामाबाद जहां पर उनका जन्म स्थान है, केवल एक मूर्ति लगी है, वह भी उपेक्षा की शिकार हो रही है। यह चिंतनीय विषय है। पत्रकारों ने जिला प्रशासन से उनके नाम पर एक संग्रहालय और लाइब्रेरी बनवाने संबंधी मांग का पत्रक जनप्रतिनियों और उच्च अधिकारियों को देने के लिए तैयार किया है। उन्होंने निजामाबाद में हरिऔध जी के नाम से केंद्रीय बालिका कालेज स्थापित करने मांग किया।
सभी पत्रकारों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि महाकवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध के सभी काव्य को संग्रह कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक को उनके आने पर ज्ञापन सौंप कर हरिऔध जी के नाम पर सरकारी शिक्षण संस्थान या अस्पताल खुलवाने का ज्ञापन दिया जायेगा।
इस अवसर पर सर्वेश तिवारी, डॉ.शाहनवाज खान, सन्तोष मिश्रा, जयहिंद यादव, शाह आलम फराही, प्रेम दुबे, रवि पाठक, अबुजर आज़मी, अमरजीत यादव, नीरजा कांत मिश्रा, मोहमद आमिर, मोहमद शादिक, राहुल यादव, अखिलेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र