सरायमीर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के नंदांव मोड़ पर आनंद फाउंडेशन के सौजन्य से मुकेश अंबानी के पुत्र आनंद अंबानी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया और उनके दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। एक दिन पहले नंदांव मोड़ पर थानाध्यक्ष सरायमीर ने चेकिंग के दौरान 50 हेलमेट देकर लोंगों को जागरुक कर हेलमट लगाकर चलने की हिदायत दी थी। शनिवार को गरीबों और छात्र-छात्राओं को 250 बैग, के साथ गरीबों को खाद्य सामग्री 250 लोगों में पैकेट किट आटा, तेल, चावल चीनी आदि वितरित किया गया। इसके अलावा गरीब महिलाओं को 30 सिलाई मशीनो और 30 साइकिल का भी वितरण किया गया। साथ ही 50 लोगों की आंखों का चेकअप और चश्मा, दवा फ्री में दी गई। यह कार्यक्रम डा.सलीम उज़ेर अहमद चश्मा महल के सौजन्य से संपन्न हुआ। संचालन वाशी सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पवई लाडपुर, नगर पंचायत अध्यक्ष सरायमीर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अबूबशर