आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षक महासभा का जिला एवं मण्डल स्तरीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का एक दिवसीय सम्मेलन नेहरू हाल में राम दवर राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें वर्तमान समय में शिक्षक-शिक्षार्थी एवं अविभावक की भूमिका पर चर्चा की गयी।
मुख्य अतिथि द्विजराम राम यादव ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने में शिक्षार्थी की लगन जितनी तीव्र होती है, उसी तीव्रता सेअन्य शिक्षकों और अविभावकों को भी उसे बढ़ावा देना चाहिए। इससे उसे शिक्षा ग्रहण करने में काफी सहूलियत प्राप्त होती है और वह उच्च- शिक्षा ग्रहण करने में कामयाब हो जाता है। प्रान्तीय अध्यक्ष डा. सुन्दर दास शास्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार को चाहिए कि सभी बच्चों को उच्च से उच्च शिक्षा प्रदान कराये जिससे देश, प्रदेश का विकास हो सके। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. रामनरायन ने कहा कि शिक्षा ही समाज का दर्पण होता है। इसलिए आवश्यक है कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को समान शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिले। साथ ही यह भी जरूरी है कि उच्च से उच्च तकनीकी शिक्षा का अधिक से अधिक विकास किया जाना चाहिए, जिससे विदेशों में जाकर हमारे शिक्षार्थी अपने देश-प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। संचालन राम अवध राम एवं ज्वाला प्रसाद ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार