लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बैरीडीह मे बैरीडीह कप नाम से आयोजित डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ईजर ग्रुप मुंबई और नायाब ज्वेलर्स के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए ईजर ग्रुप मुंबई ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। लालगंज की नायाब ज्वेलर्स की टीम उप विजेता रही। दोनों टीमो को चमचमाती हुई ट्रॉफी आदि प्रदान करने के साथ विजेता टीम को 50 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार वकार मंचोभा के द्वारा प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 30 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार सद्दाम लंबरदार ने दिया। हजारों की संख्या में दर्शन रात भर डटे रहे और बेहतरीन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आनंद उठाया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी मधुबन सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडे, दीपक राय, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, सोनू सिंह ब्लॉक प्रमुख, डॉक्टर मिर्जा आदिल बेग, हाशिम इसरार, मिर्जा तारिक बेग, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद