रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के रानी पोखरा पर पूजन के लिए गई महिला के गले से उच्चकों ने सोने की चेन उड़ा दी। थाना क्षेत्र में चोर उचक्के सक्रिय हैं।
रानी पोखरे पर महिलाएं पूजन के लिए गई थी। इसी दौरान कस्बा निवासी महिला सबिता देवी के गले से चेन किसी ने उड़ा दिया। जानकारी होते ही महिला ने अन्य लोगों को बताया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इससे पूर्व जीवित्पुत्रिका ब्रत पर एक महिला के गले से हार उचक्कों ने गायब कर दिया था। आटो सवार महिला का पर्स ही उचक्कों ने उड़ा दिया था जिसमें नकदी तीन थान सोने के आभूषण थे। एक भी उचक्कों को पुलिस पकड़ नही पाई। पुलिस की शिथिलता से नागरिकों मंे रोष है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा